दिल्ली के मौसम में कल से होगा बड़ा बदलाव, दो दिन बारिश होगी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत भरी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से लू का कहर जारी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत भरी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है।

ऐसे में तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कल और परसों बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में आज के तापमान की बात करें तो आज गर्मी से कोई राहत नहीं है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। गर्मी की वजह से राजधानी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, मौसम विभाग ने भी जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली में भी दो दिन तेज हवाएं चलेंगी। ये तेज हवाएं शनिवार और रविवार को चलेंगी। 23 अप्रैल को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 24 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।